प्रदर्शन करना

facility_img

त्रि-आयामी फिल्म शो

यह नवीन रूप से शामिल की गई सुविधा दर्शकों को रोमांचकारी त्रि-आयामी फिल्म का अवलोकन करवाती है। हाइडैफिनिशन प्रोजेक्शन प्रणाली पर आधारित त्रिआयामी फिल्म दर्शकों को वास्तव में जीवन्त अनुभव कराती है जिससे दर्शकों को प्रभावशाली अनुभव प्रतीत होता है। यह सुविधा वातानुकुलित है तथा इसमें 50 दर्शकों हेतु बैठने की क्षमता है। त्रिआयामी थियेटर में दर्शक त्रिआयामी चश्मे पहन कर प्रोजेक्शन प्रणाली से वस्तुओं को अपनी ओर आता हुआ देखते है।

facility_img

तारामंडल शो

तारामंडल एक फुलाने वाले गुंबद और साधारण प्रोजेक्शन उपकरण वाला वहनीय मिनी प्लैनेटेरियम है जो प्रारंभिक खगोलिकी को परस्पर संवाद द्वारा समझने को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करता है। यह अंधेरे कमरे की जरूरत वाले वैज्ञानिक प्रयोगों को करने के लिए तात्कालिक अंधेरे कमरे के उद्देश्य को भी पूरा करता है।

facility_img

विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान (एस डी एल )

विज्ञान को सरल बना कर मनोहर बनाया जा सकता है। लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान कार्यक्रमों के पीछे की धारणा यही है] जिसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक] जो अच्छे वक्ता भी हैं] को वर्तमान रूचि के विषयों पर विद्यार्थियों के समूह को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।