विज्ञान उद्यान

यहां पर खेल-खेल में विज्ञान को सिखने के माध्यम से खुली हवा में वृहद् वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध हैं।  विज्ञान उद्यान का उद्देश्य बच्चें को वैज्ञानिक रूप से संशोधित उपकरणों के साथ खेलते हुए इनके पिछे छिपे वैज्ञानिक सिद्वान्तों को जानना है। भागीदारी वाले प्रदर्श खेल-खेल में बच्चों को विज्ञान सीखने को प्रोत्साहित करते हैं तथा प्रकृति सौन्दर्य एवं खुशबु एवं प्राकृतिक वातावरण प्रदान करती है।  इन प्रदर्शों में यान्त्रिकी, ध्वनि, मौसम विज्ञान, उष्मा, गणित, भौगोलिक शास्त्र इत्यादि को अत्यधिक परस्पर ढंग से सीखा जा सकता है।  नवीन रूप से शामिल किये गये भाग में विभिन्न पेड़ पौधों के बारे में रोचक जानकारी जैसे उनके पादपीय तथ्य, मुख्य गुणधर्म, पहचान तथा कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में तथा आस पास पाये जाने वाले पक्षियों एवं पेड़ पौधों के उपयोगों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।