1- भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी
एमएसई केन्द्र की, दूरदराज क्षेत्रों में विशेष रूप से विद्यार्थियों तक पहुंचने की पहली सेवा है। चौबीस प्रदर्शों के साथ विशेष रूप से बनाई गई बस, सेवा में लगाई गई है।
एमएसई बस की यात्रा पिछले 19 वर्षों से जारी है। एमएसई अब तक उत्तर भारत के विभिन्न दूरदराज के गांवों, पहाड़ी और रेगिस्तानी भौगोलिक स्थानों में 2,00,000 से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए लगभग 30,000 किलोमीटर की यात्रा कर चुकी है।
भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस की विशेषताएँ |
1. प्रदर्शनी का विषय है ‘गणित को समझे’
2. प्रदर्शनी बस का आकार 30 फुट लंबाई, 11.5 फीट ऊंचाई और 09 फीट चैड़ाई है।
3. स्कूल में बस के आकार के अनुसार प्रवेश करने, सही ढंग से घुमाने और पार्किंग का स्थान होना चाहिए।
4. स्कूल को जाने वाली सड़क और पार्किंग का स्थान पक्का होना चाहिए।
5. स्टाफ के रूकने के लिए मूल सूविधाओं सहित एक कमरा होना चाहिए।
6. स्कूल को प्रदर्शनी की सुरक्षा का दायित्व लेना होगा।
7. स्कूल को प्रदर्शन के लिए स्वयंसेवी (छात्र या शिक्षक) प्रदान करने चाहिए।
सेवाएं कौन ले सकता है?
1. राज्य शिक्षा विभाग या शैक्षिक प्राधिकारी के अंतर्गत स्थापित कोई औपचारिक स्कूल जिसमें 5वीं से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हो।
2. स्कूल की निम्नतम सामर्थ्य 500 होनी चाहिए और प्वाइंट 2 में दर्शित मापदंड के अनुसार होना चाहिए।
वित्तीय आवश्यकताएँ
1. प्रदर्शनी का खर्च स्कूल को उठाना होगा।
2. स्थानीय प्रचार स्कूल द्वारा किया जाएगा।
3. स्कूल के परिसर में एमएसई बस की सुरक्षा और बचाव का दायित्व मूलतः स्कूल का होगा।
केन्द्र संगठनों, एनजीओज, आईआईटीज, स्कूलों के अनुरोध पर उनकी आवश्यकता के अनुसार तैयार गतिविधियां और कार्यक्रम भी प्रदान करता है। केन्द्र आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए लगभग बीस लाख दर्शकों तक पहुंच गया है। पिछले 19 वर्षों में केन्द्र ने अपने नियमित दर्शकों, समुदायों, वैज्ञानिक संगठनों, एनजीओज के दिमाग में स्वयं को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए केन्द्र ने आउटरीच कार्यक्रम बनाने में उनकी आवश्यकता को समझ कर दीर्घ अवधि संबंध बुने है और समुदायों के साथ मजबूत गठबंधन किया है, जिससे और अधिक लोग केन्द्र आने के लिए प्रेरित होते है। लोगों में वैज्ञानिक प्रवृत्ति की ज्योति जलाने की यात्रा और सहयोग जारी है।
2. मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी (MSE) :
दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचने के लिए MSE केंद्र की पहली सेवा रही है, विशेषकर छात्रों के लिए। विशेष रूप से डिज़ाइन की गई बस, जिसमें 24 प्रदर्शन सेवा में लगाए गए थे।
एमएसई बस की यात्रा पिछले 17 वर्षों से जारी थी। MSE अब तक 2,00,000 से अधिक आगंतुकों तक पहुंचने के लिए उत्तरी भारत के विभिन्न दूरदराज के गांवों, पहाड़ी और रेगिस्तानी भौगोलिक स्थानों में 50,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुका है। केंद्र में एक मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी है।
MSE BUS की मुख्य विशेषताएं:
1. प्रदर्शनियों के विषय हैं