डायनासोर परिक्षेत्र

प्रागएतिहासिक काल की दीर्घा शैलीय तथा विशालकाय डायनासोर तथा उसकी विलुप्त प्रजातियों के माडल को निरूपित करते हैं। डायनासोर मिसोजाईक काल के धरती पर रेंगने वाले मुख्य जन्तु थे।  डायनोसार शब्द ग्रीक भाषा से उत्पन्न हुआ है। जिसका अर्थ है ‘खतरनाक छिपकली‘ तथा यह इंग्लैंड के जैवशास्त्री रिचर्ड आब्न ने 1842 में प्रतिपादित किया। प्राचीन डायनोसार के जीवाश्म अवशेष उपरी ट्राइएसिक काल (230 लाख वर्ष पूर्व) उत्पन्न हुए। ये पृथ्वी पर जुरासिक काल में मुख्यतः थे तथा क्रीटेशियस काल (650 लाख वर्ष पूर्व) तक विलुप्त होने तक रहे। दर्शक उनकी जीवन शैली, खाने-पीने की आदते, आकर, धरती पर उनके अस्तित्व इत्यादि के बारे में इस प्रदर्शनी में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।