गतिविधियां

वैज्ञानिक महत्व के दिन

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाने का उद्देश्य है लोगों और मीडिया में उस दिन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। हर साल ऐसे अनेक मनाये जाने वाले अवसर होते है जैसे कि विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व ओजोन दिवस, विश्व जनसंख्या दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस आदि।  इनको स्कूली बच्चों के लिए लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान, प्रदर्शनियां और अनेक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित कर मनाया जाता हैं।

 

लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान

विज्ञान को सरल बना कर मनोहर बनाया जा सकता है। लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान कार्यक्रमों के पीछे की धारणा यही है, जिसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, जो अच्छे वक्ता भी हैं, को वर्तमान रूचि के विषयों पर विद्यार्थियों के समूह को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।  नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रसिद्व भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों को इस प्लेटफार्म के माध्यम से छात्रों के लिए आमंत्रित किया जाता है।

 

विज्ञान मेला

युवाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित में सक्रिय रूचि लेने के लिए उत्पे्ररित करने के लिए और इन युवाओं को अपनी शोध  क्षमताओं एवं सृजनता को पोषित करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए विज्ञान मेलों का आयोजन किया जाता है। मेलों का एक और उद्देश्य, उन्हें निर्णायकों एवं लोगों के सम्मुख लाकर शैक्षिक अनुभव प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास लाना और उनके काम के लिए जन मान्यता दिलाना है। यह जिले के विभिन्न भागों के युवा वैज्ञानिकों को एक साथ लाकर प्रतिस्पर्धा करने, पुरस्कार/अवार्ड प्राप्त करने, भविष्य में अनुसंधान करने के लिए नए संपर्क बनाने, दूसरी संस्कृति के छात्रों के साथ विचारों का आदन- प्रदान करने और नए मित्र बनाने का भी प्रयास करते हैं।

 

विज्ञान नाटक

संचार के एक माध्यम के रूप में नाटकीय प्रारूप के साथ प्रयोग करने और जांचने के लिए छात्रों, शिक्षकों और अन्य विज्ञान संचारकों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मूल रूप से इसका आयोजन ब्लाक, जिला, राज्य और फिर जोन स्तर पर होता है। यह विभिन्न भाषाओं और संस्कृति के छात्रों को परस्पर संवाद, आदान-प्रदान शिक्षा के इस माध्यम-थियेटर को खोजने  का एक अवसर है।

 

विज्ञान शो

क्या विज्ञान पढ़ना मनोरंजक हो सकता है? उत्तर है हाँ!!!! अगर इसे सरल मनोरंजक तरीके से पढ़ा जाए।  विज्ञान शो स्कूल के छात्रों के साथ-साथ सामान्य दर्शकों में रूचि उत्पन्न करने के लिए अभिप्रेरित है। यहाँ शो के दौरान, प्रदर्शक किसी विषय पर उत्साहवर्धक प्रयोगों के सैट की व्याख्या और प्रदर्शन करते है और प्रयोग से आश्चर्यजनक और मनोरंजक परिणाम प्राप्त होते है। सुपर कोल्ड शो, अपने शरीर को जानें और फन विद कैमिस्ट्री जैसे विषयों पर विज्ञान शो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किए गए।

 

आकाश अवलोकन कार्यक्रम

खगोलीय ड्रामे की घटना एक प्राकृतिक क्रियाविधि है जैसे कि चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण, शुक्र पारगमन आदि। लेकिन ये क्यों होती है और उन्हें कैसे अच्छी तरह देखा जा सकता है, एक शानदार अनुभव है। केन्द्र में परिष्कृत अपवर्तक टेलीस्कोप है जिनका प्रयोग कर खगोलिकी विशेषज्ञ, छात्रों और आम लोगों के लिए रात को आकाश अवलोकन सत्र आयोजित करते हैं। नक्षत्रों और अन्य खगोलीय पिंडों की पहचान, विशेष घटनाओं जैसे उल्का पिंडों की बरसात और ग्रहण आदि को देखना, इस कार्यक्रम के भाग है। यह कार्यक्रम कुरूक्षेत्र के बाहर भी आयोजित किया जाता है।

 

तारामंडल

तारामंडल एक फुलाने वाले गुंबद और साधारण प्रोजेक्शन उपकरण वाला वहनीय मिनी प्लैनेटेरियम है जो प्रारंभिक खगोलिकी को परस्पर संवाद द्वारा समझने को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करता है। यह अंधेरे कमरे की जरूरत वाले वैज्ञानिक प्रयोगों को करने के लिए तात्कालिक अंधेरे कमरे के उद्देश्य को भी पूरा करता है।

 

विज्ञान प्रश्नोत्तरी

कैसे, कब क्यों और क्या, विज्ञान प्रश्नोत्तरी के पारंपरिक प्रश्न है। लेकिन हर जगह आयोजित किए जाने वले पारंपरिक क्विज से अलग, केन्द्र परस्पर संवाद और सहभागी तरीके से विज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित करता है। विद्यार्थियों के समूह के सामने विज्ञान के प्रयोग और प्रदर्शन किए जाते है, उनसे प्रयोग के पीछे के वैज्ञानिक कारण बताने की आशा की जाती है।

यह एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें करूक्षेत्र के विभिन्न स्कूल शामिल होते है। प्रतियोगिता में प्राथमिक, द्वितीयक, क्वाटर फाइनल, सेमी फाइनल और निर्णायक चरण होते हैं। विगत में प्रतिष्ठित संगठन कुपैविके के इस आयोजन में भागीदारी रहे है।

 

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

पिछले अनेक वर्षों में पढ़़ाने की विधि में जमीन आसमान का परिवर्तन आया है।  हाथों से प्रयोग की विधियाँ, मल्टीमीडिया, स्मार्ट बोर्डस आदि शिक्षा देने के आधुनिक तरीके के अनिवार्य अंग बन गए है। लेकिन मूल वैज्ञानिक सिद्वांत नहीं बदले हैं। शिक्षक, विद्यार्थियों और विज्ञान शिक्षा के बीच का केन्द्र होता है।  इसको ध्यान में रखते हुए, केन्द्र ने एक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया क्योंकि अगर शिक्षक प्रशिक्षित है, वह असंख्य दिमागों को जागृत कर सकता है और वैज्ञानिक प्रवृत्ति और वैज्ञानिक पूछताछ की आदत को मन में बैठा सकता है।

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिक्षक का साधनों, अपरिष्कृत पदार्थों और तकनीकों को समझने के साथ-साथ अपनी प्रयोगशाला बनाने के अंतिम लक्ष्य के साथ सस्ते शिक्षण सहायक सामग्री विकिसित करने के विचार के प्रदर्शन के अवसर को सामने लाता है।

 

ग्रीष्मकालीन अभिरूचि शिविर

सृजनता एक विलक्षण मानसिक प्रक्रिया है, जिसका परिणाम होते है मौलिक एवं नवीन उत्पाद।  कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने नवाचार को अर्थपूर्ण किट/माॅडल में विकसित करने के लिए संतोषजनक एवं आवश्यक मार्ग दर्शन प्रदान किया जाता है। शिविर उन सब विद्यार्थियों के लिए केन्द्र बिंदु है, जिनमें बढ़ने और प्रदर्शन करने की इच्छा है, रचनात्मक ढंग से कुछ नया करने की उत्सुकता और वास्तविक लगन है। विद्यार्थियों से टीम में अपने हाथ से काम करने और विचारों की त्रि-आयामी आकार देने की भी आशा की जाती है।

केन्द्र हर साल मई और जून के महीने में कैम्प आयोजित करता है। वर्षो से, इसकी प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है और प्रतिवर्ष यह विस्तृत होते जा रहे  है।